Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

टॉप 40 सामान्य ज्ञान gk & gs।Top 40 General Knowledge. gk & gs.

टॉप 40 सामान्य ज्ञान। gk & gs।Top 40 General Knowledge.  gk & gs.

टॉप 40 सामान्य ज्ञान gk & gs।Top 40 General Knowledge.  gk & gs.

प्रिय दोस्तो mainpuri classes में आप का स्वागत है। दोस्तो आज के इस लेख में आप के लिए 'टॉप 40 सामान्य ज्ञान gk & gs' से सम्बंध प्रश्नों को लेकर प्रस्तुत हुए हैं। दोस्तो यह बहुत ही महत्वपूर्ण टोपिक है, जो परीक्षाओं में प्रश्न पूछ लिए जाते हैं। दोस्तो लेख को अंत तक अवस्य पढ़ें और लाइक,शेयर व फॉलो करें। तो चलिए टेस्ट शुरू करते हैं।

ये रहा पहला प्रश्न

भारतीय उपमहाद्वीप मूलतः एक अंग था ?

(ए) जुरैस्सिक लैण्ड का

(बी) गोंडवाना लैण्ड का

(सी) आर्यवर्त लैण्ड का

(डी) अंगार लैण्ड का

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी।गोंडवाना लैण्ड का

स्पष्टीकरण: भारतीय उपमहाद्वीप मूलतः गोंडवानालैंड का भाग था। ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, मेडागास्कर आदि इसी के भाग थे। पैंजिया का विभाजन दो वृहद स्थल खंडों में हुआ इसके उत्तरी खंड को अंगारालैंड और दक्षिणी खंड को गोंडवानालैंड कहा जाता था।


ये रहा दूसरा प्रश्न

दिल्ली में स्थित 'शांतिवन' समाधि है -

(ए) इंदिरा गांधी की

(बी) जवाहरलाल नेहरू की

(सी) लाल बहादुर शास्त्री की

(डी) राजीब गाँधी की

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी।जवाहरलाल नेहरू की

स्पष्टीकरण: शांतिवन भारत के प्रथम प्रधान मंत्र श्री जवाहर लाल नेहरू की समाधि स्थित है। यह दिल्ली के रिंग मार्ग पर आने वाला एक बस स्टॉप भी है।


ये रहा तीसरा प्रश्न

अजन्ता की गुफाएं कहाँ स्थित हैं ?

(ए) उड़ीसा

(बी) मध्य प्रदेश

(सी) महाराष्ट्र

(डी) केरल

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी।महाराष्ट्र

स्पष्टीकरण: अजंता की गुफाएँ भारत में महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद जिले में दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व से लगभग 480 ईस्वी तक के 30 रॉक-कट बौद्ध गुफा स्मारक हैं। अजंता की गुफाएं यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल हैं।


ये रहा चौथा प्रश्न

सालारजंग संग्रहालय कहाँ स्थित है ?

(ए) मुम्बई

(बी) हैदराबाद

(सी) जयपुर

(डी) लखनऊ

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। हैदराबाद

स्पष्टीकरण: सालार जंग संग्रहालय तेलंगाना राज्य की राजधानी हैदराबाद शहर में मूसा नदी के दक्षिणी तट पर दार-उल-शिफा में स्थित एक कला संग्रहालय है।


टॉप 40 सामान्य ज्ञान gk & gs।Top 40 General Knowledge.  gk & gs.mainpuri classes

ये रहा पाँचवाँ प्रश्न

निम्नलिखित में से कौन सा नृत्य स्त्री-पुरुष दोनों के लिए है ?

(ए) गरबा नृत्य

(बी) धूमर नृत्य

(सी) गैर नृत्य

(डी) घुड़ला नृत्य

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। गैर नृत्य

स्पष्टीकरण: पुरुष और महिलायें दोनों पारंपरिक पोशाक में एक साथ नृत्य करते हैं, गैर नृत्य करने वालों को गेरिया कहते हैं।


ये रहा छठवाँ प्रश्न

पतंजलि का सम्बन्ध किससे है ?

(ए) वैशेषिक दर्शन

(बी) न्याय दर्शन

(सी) सांख्य दर्शन

(डी) योग दर्शन

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। योग दर्शन

स्पष्टीकरण: पतंजलि भारत में एक ऋषि थे, जिन्हें कई संस्कृत रचनाओं का लेखक माना जाता है।  इनमें से सबसे बड़े हैं योग सूत्र, एक शास्त्रीय योग पाठ।छह प्रमुख हिंदू दर्शन सांख्य, योग, न्याय, वैशेषिका, मीमांसा और वेदांत हैं। गैर-हिंदू दर्शन में बौद्ध और जैन धर्म शामिल हैं।इस प्रकार पतंजलि को योग दर्शन से सम्बंधित हैं


ये रहा सातवाँ प्रश्न

ब्रह्म समाज के संस्थापक है ?

(ए) राजा राममोहन राय

(बी) स्वामी दयानन्द सरस्वती

(सी) रामकृष्ण परमहंश

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। राजा राममोहन राय

स्पष्टीकरण: राजा राम मोहन राय ने वर्ष 1828 में ब्रह्म सभा की स्थापना की जिसे बाद में ब्रह्म समाज का नाम दिया गया।


ये रहा आठवाँ प्रश्न

लोसांग एक उत्सव है जो मनाया जाता है ?

(ए) सिक्किम में

(बी) अरुणाचल प्रदेश में

(सी) केरल में

(डी) नागालैण्ड में

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। सिक्किम में

स्पष्टीकरण: लोसांग त्योहार भूटिया जनजाति का सिक्किमी नव वर्ष है, जिसे प्रत्येक वर्ष दिसंबर के महीने में मनाया जाता है। यह त्योहार तिब्बती नव वर्ष, लोसार के रीति-रिवाजों और अनुष्ठानों द्वारा ग्रहण किया गया है। यह त्योहार सिक्किम के फोडोंग और रुमटेक मठों में आयोजित किया जा रहा है।


टॉप 40 सामान्य ज्ञान gk & gs।Top 40 General Knowledge.  gk & gs.mainpuri classes


ये रहा नौवाँ प्रश्न

एलोरा के गुहा मन्दिर सम्बन्धित हैं ?

(ए) हिन्दू धर्म से

(बी) बौद्ध धर्म से

(सी) जैन धर्म से

(डी) (A) और (B)

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। (A) और (B)

स्पष्टीकरण: हिंदू, और बौद्ध हैं। एलोरा की गुफाएँ और शिलाकृत मंदिर हिंदू, बौद्ध और जैन से संबंधित हैं।


ये रहा दसवाँ प्रश्न

शक कलेण्डर का पहला महीना होता है ?

(ए) चैत्र

(बी) भाद्रपद

(सी) माघ

(डी) वैशाख

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। चैत्र

स्पष्टीकरण: शक कैलेंडर समय की चंद्र-सौर गणना पर आधारित है। चैत्र 22 मार्च से शुरू होने वाला वर्ष का पहला महीना है। जो बसंत विषुव के बाद का दिन है। इस प्रकार शक संवत का पहला महीना चैत्र है।


ये रहा ग्यारहवाँ प्रश्न

चार मीनार कहाँ स्थित है ?

(ए)  दिल्ली

(बी) हैदराबाद

(सी) औरंगाबाद

(डी) आगरा

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। हैदराबाद

स्पष्टीकरण: चारमीनार 1591 में निर्मित, भारत के हैदराबाद, तेलंगाना में स्थित एक स्मारक और मस्जिद है। यह विश्व स्तर पर हैदराबाद के प्रतीक के रूप में जाना जाता है और भारत में सबसे अधिक मान्यता प्राप्त संरचनाओं में सूचीबद्ध है।


ये रहा बारहवाँ प्रश्न

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस कब मनाया जाता है ?

(ए) 1 फरवरी को

(बी) 1 मार्च को

(सी) 1 अप्रैल को

(डी) 1 मई को

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। 1 मई को

स्पष्टीकरण: 1 मई 1886 को, शिकागो में हजारों मजदूरों ने 8 घंटे के कार्य दिवस की मांग के लिए हड़ताल की. यह हड़ताल जल्दी ही हिंसक हो गई, जिसमें कई लोग मारे गए और घायल हुए. इस घटना के बाद, 1889 में दूसरे अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी कांग्रेस ने 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया


ये रहा तेरहवाँ प्रश्न

नौकरशाही की नियुक्ति की प्रकृति कैसी होती है ?

(ए) तदर्थ

(बी) दैनिक भोगी

(सी) स्थायी

(डी) अस्थायी

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। अस्थायी


ये रहा चौदहवाँ प्रश्न

गिरनार पहाड़ियाँ कहाँ स्थित हैं ?

(ए) गुजरात

(बी) उड़ीसा

(सी) गोआ

(डी) असम

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। गुजरात

स्पष्टीकरण: गिरनार पर्वत भारत के गुजरात राज्य के जूनागढ़ जिले में स्थित है। यह पर्वत समुद्र तल से 3666 फीट (1117 मीटर) की ऊँचाई पर स्थित है। यह पर्वत जैन और हिंदू धर्म के लिए एक पवित्र स्थल है।

टॉप 40 सामान्य ज्ञान gk & gs।Top 40 General Knowledge.  gk & gs.mainpuri classes


ये रहा पंद्रहवाँ प्रश्न

माइकेल एंजेलो नामक वायरस विश्व में चिन्ता का कारण कब बना हअ था ?

(ए) 1993

(बी) 1996

(सी) 1998

(डी) 1995

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। 1993

स्पष्टीकरण: मार्च,1993 में समूचे विश्व में माइकेल एंजेलो नाम का एक वायरस चिंता का कारण बना था।इसे माइकेल एंजेलो की 317वी जन्म-तिथि पर 6 मार्च को संगणक निकायों पर आक्रमण करने के लिए प्रोग्राम किया गया था । भारत में यह शीघ्र ही पहुँच गया था,किन्तु सॉफ्टवेयर अभियन्ताओं ने इसे आरम्भ में ही खोजकर नष्ट कर दिया गया ,विशेष वायरस खोज प्रोग्रामो द्वारा पता लगाया गया।


ये रहा सोलहवाँ प्रश्न

'तोता-ए-हिन्द' के उपनाम से जाने जाते हैं ?

(ए) इब्नबतूता

(बी) असीम

(सी) अमीर खुसरो

(डी) दयाराम

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। अमीर खुसरो

स्पष्टीकरण: अमीर खुसरो का जन्म 1253 में उत्तर प्रदेश के पटियाली गाँव (कासगंज) में हुआ था। उसने खुद को तोता-ए-हिंद कहा था। उन्हें खड़ी बोली के आविष्कार का श्रेय दिया जाता है।


ये रहा सत्रहवाँ प्रश्न

अमीर खुसरो का वास्तविक नाम क्या था ?

(ए) मुहम्मद खुसरो

(बी) मुहम्मद हसन

(सी) मुहम्मद खान

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। मुहम्मद हसन

स्पष्टीकरण: मुहम्मद हसन यामीन उद-दीन खुसरो (1253 - 1325 ईस्वी), जिन्हें अमीर खुसरो के नाम से जाना जाता है, एक इंडो-फ़ारसी सूफी गायक, संगीतकार, कवि और विद्वान थे जो दिल्ली सल्तनत के काल में रहते थे।


ये रहा अठारहवाँ प्रश्न

संगीत के दुनिया में 'सितार के जादूगर' नाम से किसे जाने जाते है ?

(ए) रहीम सेन

(बी) त्यागराज

(सी) तानसेन

(डी) पुरंदर दास

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। रहीम सेन

स्पष्टीकरण: संगीत की दुनिया में सितार के जादूगर के नाम से रहीम सेन को जाना जाता है। रहीम सेन सम्राट तानसेन के सेनी घराने के सदस्य थे। उनकी और उनके पुत्र अमृत सेन की जोड़ी सितार की दुनिया में बेहद प्रसिद्ध थी।


ये रहा उन्नीसवाँ प्रश्न

गुरु नानक का वास्तविक नाम क्या था ?

(ए) गुरु

(बी) गुरु नानक

(सी) नानक

(डी) नरेन्द्रनाथ

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। नानक

स्पष्टीकरण: नानक श्री गुरु नानक देव जी का जन्म 15 अप्रैल, 1469 को गांव तलवंडी, शेखुपुरा जिला में हुआ था जो लाहौर पाकिस्तान से 65 किमी पश्चिम में स्थित है। उनके पिता बाबा कालूचंद्र बेदी और माता त्रिपता ने उनका नाम नानक रखा। उनके पिता गाँव में स्थानीय राजस्व प्रशासन के अधिकारी थे।


ये रहा बीसवाँ प्रश्न

गौतम बुद्ध का वास्तविक नाम क्या था ?

(ए) देवदत्त

(बी) सिद्धार्थ

(सी) नरेन्द्र

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। सिद्धार्थ

स्पष्टीकरण: बुद्ध का मूल नाम सिद्धार्थ था। बुद्ध कहलाने से पहले उन्हें सिद्धार्थ गौतम कहा जाता था।


ये रहा इक्कीसवाँ प्रश्न

स्वामी विवेकानंद का वास्तविक नाम क्या था ?

(ए) विवेकानंद

(बी) नरेन्द्रनाथ दत्त

(सी) देवदत्त

(डी) कृष्ण दत्त

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। नरेन्द्रनाथ दत्त

स्पष्टीकरण: उनका वास्तविक नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था। उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था।


टॉप 40 सामान्य ज्ञान gk & gs।Top 40 General Knowledge.  gk & gs.mainpuri classes


ये रहा बाइसवाँ प्रश्न

किसने कहा था 'दिल्ली अभी दूर है' ?

(ए) निजामुद्दीन औलिया

(बी) फिरोज तुगलक

(सी) अमीर खुसरो

(डी) त्यागराज

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। निजामुद्दीन औलिया

स्पष्टीकरण: निज़ामुद्दीन औलिया चिश्ती संप्रदाय के सूफी संत थे। उन्होंने कहा, ''हनूज़ दिल्ली दूर अस्त'' यानी दिल्ली अभी दूर है. ये शब्द उन्होंने सुल्तान गियासुद्दीन के लिए कहे थे.


ये रहा तेईसवाँ प्रश्न

दुःख में सब सुमिरन करें, सुख में करे न कोय, यह पंक्ति किसने कही है ?

(ए) सूरदास

(बी) तुलसीदास

(सी) मीराबाई

(डी) कबीरदास

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। कबीरदास

स्पष्टीकरण: यह पंक्ति संत कबीर की लिखी दोहों से है। दुःख में सब सुमिरन करें, सुख में करें न कोय, जो सुख में सुमिरन करे, तो दुःख काहे को होए।


ये रहा चौबीसवाँ प्रश्न

कर्मण्येवाधिकारस्ते मां फलेषु कदाचना किस धर्म ग्रन्थ की उक्ति है ?

(ए) रामचरितमानस

(बी)  रामायण

(सी) श्रीमदभागवत गीता

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। श्रीमदभागवत गीता


ये रहा पच्चीसवाँ प्रश्न

किसने कहा था 'राम और रहीम एक ही ईश्वर के दो अलग-अलग नाम है'

(ए) कबीर दास

(बी) महात्मा गाँधी

(सी) स्वामी विवेकानंद

(डी) तुलसीदास

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। कबीर दास

स्पष्टीकरण: कबीर भक्ति के निर्गुण संप्रदाय के थे। वह हिंदू और मुसलमानों की एकता में विश्वास करते थे। उन्होंने कहा कि राम हो या रहीम दोनों भगवान की संतान हैं. उन्होंने इस्लामी मिथकवाद और हिंदू परंपरा के मिश्रण का प्रयास किया।


ये रहा छब्बीसवाँ प्रश्न

आदि शंकराचार्य का जन्म कहाँ हुआ था ?

(ए) कलादी

(बी) कांचीपुरम

(सी) मथुरा

(डी)  काशी

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। कलादी

स्पष्टीकरण: शंकराचार्य जयंती 17 मई को:1000 साल पहले केरल के कलादी गांव में हुआ था आदी शंकराचार्य का जन्म हिंदू कैलेंडर के अनुसार 788 इशवी में वैशाख माह के शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि को भगवान शंकराचार्य का जन्म हुआ था। इस बार ये तिथि सोमवार, 17 मई को है।


ये रहा सत्ताईसवाँ प्रश्न

ईसा मसीहा का जन्म कहाँ हुआ था ?

(ए) बेविलोन में

(बी) एब्रे में

(सी) बेथलहेम में

(डी) बेरुत में

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। बेथलहेम में

स्पष्टीकरण: यीशू यानी ईसा मसीह का जन्म फलस्तीन के बेथलहम शहर में हुआ था। इसे ईसाइयों के लिए सबसे पवित्र जगह मानी जाती है। जहां यीशू का जन्म माना जाता है, उस प्राचीन जगह को चर्च ऑफ नेटिविटी कहते हैं।


ये रहा अठाइसवाँ प्रश्न

यामिनी कृष्णमूर्ति का संबंध किस शास्त्रीय नृत्य से है ?

(ए) कत्थक

(बी) भरतनाट्यम

(सी) ओड़िशा

(डी) कथकली

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। भरतनाट्यम

स्पष्टीकरण: मुंगारा यामिनी कृष्णमूर्ति (जन्म 20 दिसंबर 1940) भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी नृत्य शैलियों की एक भारतीय नर्तकी हैं।


ये रहा उन्तीसवाँ प्रश्न

बिरजू महाराज किस क्षेत्र के सुविख्यात कलाकार हैं ?

(ए) भरतनाट्यम नृत्य के

(बी) कथकली नृत्य के

(सी) ओडिशी नृत्य के

(डी) कत्थक नृत्य के

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। कत्थक नृत्य के

स्पष्टीकरण: पंडित बृजमोहन मिश्र (जिन्हें बिरजू महाराज भी कहा जाता है)(4 फ़रवरी 1938 - 17 जनवरी 2022) प्रसिद्ध भारतीय कथक नर्तक थे। वे शास्त्रीय कथक नृत्य के लखनऊ कालिका-बिन्दादिन घराने के अग्रणी नर्तक थे।


ये रहा तीसवाँ प्रश्न

भारती शिवाजी किस शैली के नृत्य के लिए प्रसिद्ध है ?

(ए) भरतनाट्यम

(बी) कथकली

(सी) मोहिनीअट्टम

(डी) ओडिसी

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। मोहिनीअट्टम

स्पष्टीकरण: भारती शिवाजी मोहिनीअट्टम की भारतीय शास्त्रीय नर्तकी, कोरियोग्राफर और लेखक हैं जिन्हें प्रदर्शन, अनुसंधान और प्रचार के माध्यम से कला में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। वह सेंटर फॉर मोहिनीअट्टम की संस्थापक हैं, जो एक नृत्य अकादमी है।


ये रहा 31वाँ प्रश्न

रंगोली भारत के किस क्षेत्र की प्रमुख लोक कला शैली है ?

(ए) महाराष्ट्र

(बी) मध्य प्रदेश

(सी) राजस्थान

(डी) तमिलनाडु

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। महाराष्ट्र

स्पष्टीकरण: रंगोली भारत के महाराष्ट्र क्षेत्र की प्रमुख लोक कला शैली है


ये रहा 32वाँ प्रश्न

'अल्पना' भारत के किस क्षेत्र की प्रमुख लोक कला शैली है ?

(ए) चंडीगढ़

(बी) पश्चिम बंगाल

(सी) पंजाब

(डी) केरल

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। पश्चिम बंगाल

स्पष्टीकरण: अल्पना पारंपरिक कला का रूप है जो पश्चिम बंगाल में उत्पन्न हुई थी।


ये रहा 33वाँ प्रश्न

त्यागराज कौन थे ?

(ए) वैज्ञानिक

(बी) नर्तक

(सी) संगीतज्ञ

(डी) राजनीतिज्ञ

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। संगीतज्ञ

स्पष्टीकरण: त्यागराज भक्तिमार्गी कवि एवं कर्णाटक संगीत के महान संगीतज्ञ थे। उन्होने समाज एवं साहित्य के साथ-साथ कला को भी समृद्ध किया। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे।


ये रहा 34वाँ प्रश्न

बंगाल में भक्ति आन्दोलन के प्रवर्तक थे ?

(ए) नामदेव

(बी) चैतन्य

(सी) रामानन्द

(डी) रामानुज

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। चैतन्य

स्पष्टीकरण: चैतन्‍य महाप्रभु सोलहवीं शताब्‍दी के दौरान बंगाल में हुए। भगवान के प्रति प्रेम भाव रखने के प्रबल समर्थक, भक्ति योग के प्रवर्तक, चैतन्‍य ने ईश्‍वर की आराधना श्रीकृष्‍ण के रूप में की। श्री रामानुजाचार्य, भारतीय दर्शनशास्‍त्री थे। उन्‍हें सर्वाधिक महत्‍वपूर्ण वैष्‍णव संत के रूप में मान्‍यता दी गई है।


टॉप 40 सामान्य ज्ञान gk & gs।Top 40 General Knowledge.  gk & gs.mainpuri classes


ये रहा 35वाँ प्रश्न

भारत में पुनर्जागरण का जनक कहा जाता है ?

(ए) महात्मा गाँधी

(बी) राजा राममोहन राय

(सी) स्वामी विवेकानन्द

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। राजा राममोहन राय

स्पष्टीकरण: राजा राम मोहन राय को आधुनिक भारतीय पुनर्जागरण का जनक माना जाता है। 20 अगस्त 1828 को, उन्होंने ब्रह्मसमाज की स्थापना की, जिसका शाब्दिक अर्थ "वन गॉड सोसाइटी" है।


ये रहा 36वाँ प्रश्न

महावीर का जन्म किस राजघराने में हुआ था ?

(ए) क्षत्रिय

(बी) शाक्य

(सी) लिच्छवी

(डी) सातवाहन

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। क्षत्रिय

स्पष्टीकरण: भगवन महावीर का जन्म ईसा से 599 वर्ष पहले वैशाली गणतंत्र के कुण्डग्राम में इक्ष्वाकु वंश के क्षत्रिय राजा सिद्धार्थ और रानी त्रिशला के यहाँ चैत्र शुक्ल तेरस को हुआ था।


ये रहा 37वाँ प्रश्न

ज्ञान प्राप्ति से पूर्व महावीर का नाम क्या था ?

(ए) वर्द्धमान

(बी) अंशुमान

(सी) सुधाकर

(डी) सोमदत्त

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। वर्द्धमान

स्पष्टीकरण: ज्ञान प्राप्त करने से पहले भगवान महावीर का नाम वर्धमान था। एक महान क्षत्रिय, वर्धमान महावीर (540 से 468 ईसा पूर्व), का जन्म बिहार में कुंडलग्राम (वैशाली) में हुआ था।


ये रहा 38वाँ प्रश्न

सिखों के किस गुरु का जन्म पटना साहिब में हुआ था ?

(ए) गुरुनानक देव

(बी) गुरुगोविन्द सिंह

(सी) गुरु

(डी) अर्जुन देव

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। गुरुगोविन्द सिंह

स्पष्टीकरण: गुरु गोबिंद सिंह की याद में ही श्री हरिमंदिरजी पटना साहिब तख्त का निर्माण हुआ था। सिख इतिहास में पटना साहिब का विशेष महत्व है। सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह का जन्म यहीं 5 जनवरी, 1666 को हुआ था और उनका संपूर्ण बचपन भी यहीं गुजरा था।


ये रहा 39वाँ प्रश्न

सिख गुरु अर्जुनदेव किसके शासनकाल में थे ?

(ए) शाहजहाँ

(बी) अकबर

(सी) हुमायूँ

(डी)  जहाँगीर

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। जहाँगीर

स्पष्टीकरण: गुरु अर्जुन देव सिखों के पांचवें गुरु थे । गुरु ग्रंथ साहब में सबसे ज्यादा गुरुवाणी गुरु अर्जुन देव की ही है । गुरु अर्जुन देव के समय मे अकबर और जहांगीर का शासन था । जहांगीर ने 16 जून 1606 में लाहौर में गुरु अर्जुन देव की अत्यंत कठिन यातना देकर हत्या करा दी थी ।


ये रहा 40वाँ प्रश्न

खालसा की स्थापना किसने की ?

(ए) गुरु नानक देव

(बी) गुरु रामदास

(सी) गुरु गोविन्द सिंह

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। गुरु गोविन्द सिंह

स्पष्टीकरण: खालसा पंथ की स्थापना गुरु गोबिन्द सिंह जी ने 9 अप्रैल सन 1699 तिथि अनुसार 25 चैत्र शुक्ल पक्ष दशमी विरोधी, विक्रम सम्वत 1756 बृहस्पतिवार को बैसाखी वाले दिन आनंदपुर साहिब में की। इस दिन उन्होंने सर्वप्रथम पाँच प्यारों को अमृतपान करवा कर खालसा बनाया तथा तत्पश्चात् उन पाँच प्यारों के हाथों से स्वयं भी अमृतपान किया।


प्रिय दोस्तो हमारा यह लेख आप को कैसा लगा आप हमें कमेंट कर अवस्य बताएं। और आप ने अभी तक फॉलो नहीं किया है, तो प्लीज फॉलो अवस्य करें। लेख पसन्द हो तो लाइक व शेयर करें।धन्यवाद

Top 100 GK  questions in hindi | 100 gk | 100 GK & GS | questions answer in hindi |100 lucent gk


अन्य टैग

gk questions and answers

one liner gk in hindi

general knowledge

gk question

gk one liner in hindi

one liner gk

top gk questions in hindi

india gk


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code

Responsive Advertisement